Showing posts with label अरविंद शेखर. Show all posts
Showing posts with label अरविंद शेखर. Show all posts

Friday, July 17, 2020

थके न जो, डिगे न जो


 राधाकृष्ण कुकरेती-स्मृति दिवस 
15 सितंबर 1935 -17 जुलाई 2015

अरविंद शेखर


किसी भी व्यक्ति के निर्माण में उसके जीवन में घटी घटनाओं और अनुभव का योगदान होता है। गौतम बुद्ध ने बूढ़े बीमार और मृत व्यक्तियों को देखने के बाद अनुभव किया था कि जीवन का सुख भौतिक पदार्थों के उपभोग में नहीं है। मानव जीवन को दुखों से मुक्त करने के लिए वे संन्यासी हो गए। राधा कृष्ण कुकरेती ने भी बचपन में और किशोरावस्था में साहूकार के कर्ज तले रिरियाते गरीब किसानों को देखा। लेकिन उनमें वैराग्य नहीं पैदा हुआ बल्कि उन्होंने उस विचार को अपनाया जो केवल यही व्याख्या नहीं करता था कि दुनिया ऐसी क्यों है बल्कि यह राह भी सुझाता था कि दुनिया कैसे बदल सकती है। संभवत: समाजवाद या यूं कहें कि मार्क्सवाद ही ऐसा विचार था जिसने कि पहाड़ के एक सीधे-साधे युवक को उसने अपने साहूकार पिता के देहांत के बाद तमाम कर्ज के पट्टे स्टांप पेपर और बही खाते आग में झोंक कर स्वाहा करने के लिए प्रेरित कियाताकि उनके कर्ज में डूबे किसान कर्ज के बोझ से आजाद हो सकें।
15 सितंबर 1935 को पौड़ी जिले की उदयपुर पट्टी के नौगांव में जन्मे राधा कृष्ण कुकरेती के पिता महानंद कुकरेती इलाके के साहूकार थे । माता गौरा देवी सामान्य पहाड़ी गृहणी। पिता उन्हें उनका पुश्तैनी धंधा सिखाने के लिए लोगों से वसूली को भेजते। मगर कर्ज लेकर गरीबी के कारण उसे न चुका सकने की हालत वाले किसानों के कष्टप्रद हालात उनसे देखे न जाते। सोचते इन लोगों को उनके दुखों से निजात कैसे मिलेगी। गरीबों के प्रति करुणा से भरे राधा कृष्ण बिना वसूली ही घर लौट आते। पिता का यह व्यवसाय उन्हें रास न आया। समय भी देश— दुनिया में समाजवादी विचारधारा के उदय और उत्कर्ष का था। 1917 की रूस की बोल्शेविक क्रांति को हुए कुछ ही दशक बीते थे। नई प्रगतिशील सामाजिक चेतना अंगड़ाई ले रही थी। छात्र जीवन में ही राधा कृष्ण कुकरेती को भी दुनियां के हालात बदल देने की उम्मीद जगाने वाला भौतिकवादी दर्शन मार्क्सवाद पसंद आया जिसे उन्होंने जीवन पर्यंत अपनाए रखा। विचार के रूप में भी और व्यवहार के रूप में भी। 
15 अगस्त 1981 को नया जमाना के रजत जयंती विशेषांक के संपादकीय में उन्होंने लिखा भी— “ मैं अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह समझता हूं कि छात्र जीवन से ही साम्यवादी दर्शन से जुड़ा तो फिर जुड़ा ही रह गया। नि: संकोच कहता हूं कि उसी दर्शन ने प्रतिबद्धता के साथ शोषितपीडि़त इंसान के संघर्षों में खड़े रहने की शक्ति दी और नया जमाना के माध्यम से भी जूझने को प्रेरित कियाहताशा की स्थिति में कभी टूटने नहीं दिया।
पत्रकारवामपंथी कार्यकर्ता विचारक और साहित्यकार राधा कृष्ण कुकरेती ने कक्षा दो तक की पढ़ाई अपने गांव के पास के स्कूल में ही की थी। उसके बाद दर्जा चार तक की पढ़ाई उन्होंने अपने ननिहाल अमला में की। पिता साहूकार थे मगर खुद्दार राधा कृष्ण ने ऋषिकेश में ट्यूशन पढ़ा कर आठवें दर्जे तक पढ़ाई की और हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए देहरादून के तब के इस्लामिया हाईस्कूल देहरादून में दाखिला ले लिया। इस्लामिया स्कूल को आज गांधी इंटर कॉलेज के नाम से जाना जाता है। इसके बाद आगे की यानी इंटर की पढ़ाई के लिए उन्होंने काशीपुर का रुख किया। इंटर के दौरान ही उन्होंने जनजागृति नामक अखबार शुरू किया। इंटरमीडिएट पास करने बाद वे देहरादून आ गये।
छात्र जीवन के समय से ही वह कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ गए थे। देश की आजादी के बाद 1942 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से पाबंदी हटी तो वह उसके सदस्य बन गए। इसी आंदोलन की प्रेरणा से पहाड़ की पहाड़ सी समस्याओं से उद्वेलित राधा कृष्ण कुकरेती ने पहले साप्ताहिक कर्मभूमि और पर्वतीय में पहाड़ की समस्याओं को उठाना शुरू कर दिया। लेकिनबाद में खुद का अखबार निकालने का निश्चय किया। उन्होंने छात्र जीवन में ही काशीपुर से हरीश ढौंढियाल के साथ मिलकर जन जागृति’ नाम के अखबार प्रकाशित किया। अखबार के प्रकाशक थे नैनीताल भाकपा के जिला सचिव हरदासी लाल मेहरोत्रा। इस अखबार को वह एक साल यानी ( 1954 से 1955) ही चला पाए। मगर लगन के पक्के राधा कृष्ण कुकरेती 1956 में एक झोला और एक छोटी सी अटैची बगल में दबाए हुए कॉमरेड बृजेंद्र गुप्ता के घर पहुंचे और देहरादून से साप्ताहिक समाचार पत्र निकालने का इरादा जाहिर किया। तब के पार्टी नेता व बाद में विधायक चुने गए गोविंद सिंह नेगी को उनका इरादा हास्यास्पद सा लगा कि आखिर एक व्यक्ति जिसके पास पूंजी के नाम पर महज एक फटीचर अटैची और झोला हो वह अखबार कैसे निकाल पाएगा। मगर युवक का उत्साह वह कम नहीं करना चाहते थे नतीजतन कुछ नहीं कहा और सोचा कि कुछ दिन चक्कर काटेगा तो थक हारकर अखबार निकालने का नशा रफूचक्कर हो जाएगा।  लेकिन जिद के पक्के राधा कृष्ण कुकरेती ने 15 अगस्त 1956 से नया जमाना साप्ताहिक का प्रकाशन शुरू कर दिया। नया जमाना नाम शायद उस वक्त भाकपा के मुख्यालय बंबई से निकलने वाले अखबार न्यू एज से प्रेरित था। बहरहालनया जमाना का यह पहला अंक युगवाणी प्रेस में छपा। इसके बाद एक दो अंक भास्कर प्रेस से छपे लेकिन दूसरे प्रेस से प्रकाशन की दिक्कतों को समझ उन्होंने अपनी प्रेस लगाने की ठानी और तीन महीने के बाद नया जमाना अपनी खुद की प्रेस से छपना शुरू हो गया। नया जमाना’ का प्रकाशनसम्पादन करने के साथ ही उन्होंने डीएवी कॉलेज में पढ़ाई भी जारी रखी और समाजशा स्त्र में एमए की डिग्री हासिल की। 1956 से शुरू हुआ शोषित समाज और उत्तराखंड के सरोकारों को आवाज देने की मिशनरी पत्रकारिता का यह सफर राजनीतिक उथलपुथलोंमुकदमेबाजी के तमाम संकटों के बावजूद निरंतर जारी रहा। अपने सफर में नया जमाना ने कभी विचारधारा की टेक नहीं छोड़ी। यह राधा कृष्ण कुकरेती की ही झंझावातों से टकराने की जिजीविषा थी कि नया जमाना ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध कोई भी लड़ाई अधूरी नहीं छोड़ी। इस लड़ाई में नया जमाना को कई बार सत्ता का कोपभाजन बनना पड़ा। भ्रष्टाचार के मामलों के खुलासे पर कभी विज्ञापन बंद कर दिए गएप्रलोभन दिए गए। प्रेस में चोरियां तक हुईं। सारा का सारा टाइप चुरवा दिया गया। कई बार लगा कि नया जमाना डिग जाएगाकुकरेती टूट जाएंगे लेकिन व सच की लड़ाई की मशाल थामे रहे। 1957 में उप्र के वन उपमंत्री जगमोहन सिंह नेगी के लाखों के प्लॉट घोटाले को उजागर करने पर उनके अखबार पर छापा तक पड़ा। कुकरेती को संपादक प्रकाशक व मुद्रक की हैसियत से जिला अदालतों से लेकर उच्च न्यायालय तक के चक्कर काटने पड़े। करीब एक साल तक नया जमाना के विज्ञापन बंद कर दिए गए। उस वक्त एक ओर नया जमाना चीनी हमले का विरोध कर रहा था उधर उप्र सरकार ने नया जमाना को ब्लैक लिस्ट कर दिया। इस दौर में लगातार संघर्षों के थपेड़ों से उनकी हिम्मत चूकने लगी। 1959-60 के करीब रमेश सिन्हा व राजीव सक्सेना के संपादकत्व में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लखनऊ से मासिक पत्रिका नया पथ का प्रकाशन शुरू किया था। इस वक्त राधा कृष्ण कुकरेती नया जमाना के साथ ही देश के तमाम पत्र-पत्रिकाआ में छप रहे थे। राजीव सक्सेना की निगाह उन पर पड़ी तो उन्होंने साथ काम करने का न्यौता दिया। तब महापंडित राहुल सांकृत्यायन नया पथ के सलाहकार संपादकों में थे। राधा कृष्ण कुकरेती को लगा कि नया पथ में काम किया जा सकता है वह दौड़े-दौड़े राहुल से सलाह लेने मसूरी चले गए। राहुल ने उनकी बात सुनी मगर कहा कि अगर वह पलायन कर लखनऊ चले गए तो नया जमाना के जरिए पर्वतीय क्षेत्र की जनता की आवाज कौन उठाएगा। कुछ अरसे बाद नया पथ बंद हो गया और राधा कृष्ण कुकरेती नया जमाना में मशगूल।
उत्तरकाशी का तिलोथ कांड को या बयाली का वन मजदूरों का आंदोलनटिहरी बांध के विस्थापितों की समस्याएं हों या तराई के भूमिहीनों का आंदोलन इन सभी संघर्षों को राधाकृष्ण कुकरेती नया जमाना के जरिए धार देते रहे। स्वामी रामदंडी का परदाफाश नया जमाना की पत्रकारिता की मिसाल है। इमरजेंसी के जमाने में जब सारे पत्र पत्रिकाएं सत्ता की ताकत के आगे अपने घुटने टेक रहे थे तो भी नया जमाना ने अपना आत्मसम्मान कायम रखा और लगातार जनता के पक्ष में लिखता रहा। 1966 में देहरादून के बीबीवाला और गुमानीवाला के सात किसानों के शोषण के खिलाफ नया जमाना ने आवाज उठाई तो ऋषिकेश के जयराम अन्न क्षेत्र के संचालक मानद मजिस्ट्रेट व एक बड़े फार्म के मालिक महंत देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने दफा 500 के तहत मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। लेकिन तबके अतिरिक्त जिलाधीश ज्युडिशियल एसएस फैंथम ने नया जमाना की मुहिम को सराहा और साफ किया कि अभियोगी ऑनरेरी मजिस्ट्रेट है। .. निसंदेह यह जनहित में है कि एसे व्यक्ति का असली चरित्र और कारनामे जनता के सामने लाए जाएं। फैसला नया जमाना के हक में हुआ। मुकदमे के बाद सभी किसान नया जमाना के जरिए कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़ गए। 1968 में उत्तरकाशी के कुछ कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने लाइसेंस परमिट चोरी का भंडाफोड़ किया तो प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर दिया। उनके साथ अन्यायपूर्ण सलूक को नया जमाना ने खुलकर छापा। अब यह लड़ाई सीधे जनता और भ्रष्ट प्रशासन के बीच का लड़ाई बन गई। नतीजा यह हुआ कि नया जमाना के संपादक राधा कृष्ण कुकरेती व दूसरे कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं पर एसडीएम कोर्ट की मानहानि का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया गया। लेकिन प्रशासन की हार हुई। इलाहाबाद हाई कोर्ट जस्टिस ब्रह्मानंद काटजू ने जो फैसला दिया वह प्रशासन के लिए कड़ा सबक था। रिश्ते नातों और पहचान को उन्होंने कभी पत्रकारिता पर हावी नहीं होने दिया। उस जमाने में महंत इेंश चरण दास कुकरेती देहरादून के बड़े कांग्रेस नेता और बहुत प्रभावशाली व्यक्ति हुआ करते थे। जब देश के तत्कालीन गृह मंत्री व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री पं. गोविंद बल्लभ पंत का निधन हुआ तो पूरे देश में राजकीय शोक घोषित हुआ था। उसी दिन श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडा चढ़ाया जा रहा था। इस पर राधा कृष्णकुकरेती ने नया जमाना में तल्ख शीर्षक के साथ टिप्पणी की। जहां सारे देश में राष्ट्रीय झंडा  झुकाया जा रहा था वहीं दरबार साहिब में झंडा चढ़ाया जा रहा था। यह उन्होंने तब लिखा जब महंत इेंश चरण दास से उनके बहुत अच्छे निजी संबंध थे।
राधा कृष्ण कुकरेती ने जब नया जमाना शुरू किया तब उसमें बंशीलाल पुंडीर और राधा कृष्ण कुकरेती के अध्यापक और मार्गदर्शक आचार्य दामोदर प्रसाद थपलियाल की बड़ी अहम भूमिका रही। ये दोनो बरसों तक नया जमाना के संपादक मंडल में रहे। आचार्य दामोदर प्रसाद थपलियाल लोकायन नाम से तो बंशीलाल पुंडीर अपने ही नाम के साथ। हालांकि नया जमाना को बहुत से लोग अपने लेखखबरें और रचनाएंभेजते थे मगर राधा कृष्ण कुकरेती यानी एकोहम बहुष्यामि। वह ऐसे संपादक थे जो खुद ही अपने अखबार के लिए रिपोर्टिंग भी करतेविज्ञापन भी जुटातेसंपादन भी करतेकंपोजिंग भी करते और अखबार डिस्पैच भी खुद करते थे। इतना ही नहीं अखबार का प्रसार बढ़ाने के लिए पाठक भी जुटातेखुद ही चंदे की रसीद काटते। जब तक राधा कृष्ण कुकरेती जीवित और वह खुद अपने अखबार का काम देखते रहे देहरादून की कचहरी रोड स्थित उनके अखबार का दफ्तर यानी नया जमाना प्रेस’ में उत्तराखंड के प्रगतिशील बुद्धिजीवी रचनाकार एक बार उनसे मिलने जरूर जाते थे।
राधा कृष्ण  कुकरेती जब 14 क्रॉस रोड में एक फौजी अफसर के घर रहते थे तब वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का डेरा उन्हीं के घर में लगता था। जब महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जीवनी लिखी तो गढ़वाली उन दिनों राधा कृष्ण कुकरेती के साथ ही रहा करते थे। 1953—54 से ही वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पहले महासचिव कामरेड पीसी जोशी के संपर्क में थे। कामरेड पीसी जोशी ने ही सबसे पहले अलग पर्वतीय राज्य का नारा दिया। तब कुकरेती के घर हिंदी के जाने माने कथाकार रमा प्रसाद घिल्डियाल पहाड़ी और एनडी सुंदरियाल आदि न जाने कितने लोग डेरा जमाते। यहां और नया जमाना के दफ्तर में लगातार सिगरेट के कश लेते हुए राधा कृष्ण कुकरेतीमिलने आने वालों से घंटों बतियाते।

महज पत्रकार नहीं प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट संगठनकर्ता भी
राधा कृष्ण कुकरेती महज पत्रकार नहीं थे वह प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट संगठनकर्ता भी थे। उनमें संगठन की क्षमता भी गजब की थी। साम्यवादी विचारधारा ने उन्हें छात्रोंखेतिहर मजदूरोंपत्रकारों तक को संगठित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने हिल स्टूडेंट यूनियन के गठन में भी अहम भूमिका निभाई थी। 14 अक्टूबर 1969 की बात है। मसूरी के सेवाय होटल में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्र भानु गुप्त की अध्यक्षता में पर्वतीय परिषद की बैठक चल रही थी। वहां पेशावर विद्रोह के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली दूधातोली में उत्तराखंड विश्वविद्यालय की मांग उठाने के लिए पहुंचे थे। अकेले गढ़वाली को मानव दीवार बना कर पुलिस व प्रशासन ने मुख्यमंत्री से मिलने न दिया। चंद्र सिंह गढ़वाली ने अपना भोंपू निकाला और उसके जरिए अपनी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने लगे। तभी देहरादून से राधा कृष्ण कुकरेती के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन छात्र व युवा वहां पहुंच गए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व उत्तराखंड विश्वविद्यालय जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मुख्यमंत्री का शाम का कार्यक्रम शरदोत्सव के उद्घाटन का था। इस बीच राधा कृष्ण कुकरेती ने स्थानीय ट्रेड यूनियनों से संपर्क किया और नयी रणनीति बनाई। शाम को जब चंद्र भानु गुप्त पैदल शरदोत्सव के उद्घाटन को निकले तो कुलड़ी की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली घोड़े में सवार आ रहे थे साथ ही उनके साथी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व उत्तराखंड विश्वविद्यालय जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इसका असर यह हुआ कि जो भीड़ सीएम के साथ दिख रही थी, वह चंद्र सिंह गढ़वाली के साथ हो ली। उसके बाद एक कामयाब सभा भी हुई। सामाजिक राजनैतिक मूल्यों के प्रति राधा कृष्ण कुकरेती का समर्पण किस कदर था उसकी मिसाल है कोटद्वार में पृथक उत्तराखंड को लेकर हुआ सम्मेलन। इस सम्मेलन में टिहरी रियासत के भूतपूर्व नरेश मानवेंद्र शाह भी आमंत्रित थे। जब गढ़वाल के वरिष्ठ पत्रकार ने मानवेंद्र शाह को राजा कह कर संबोधित किया तो राधा कृष्ण कुकरेती ने तत्काल सख्त ऐतराज जताया और कहा कि अब मानवेंद्र शाह राजा नहीं रहे उन्हें राजा की उपाधि के साथ संबोधित नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह उन्होंने बिना किसी हिचक लिहाज के सामंतवाद विरोधी विचार को व्यक्त किया। राधाकृष्ण कुकरेती ने सन 1952 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ले ली थी। बाद में सन् 1964 में जब भाकपा में टूट के बाद और एक नई भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) बनी तो वह मूल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ ही बने रहे। इस दौरान उन्होंने भारतसोवियत कल्चरल सोसाइटी के जिला सचिव के तौर पर उन्होंने सोवियत संघ की यात्रा भी की। बाद में भाकपा से कुछ मतभेदों के कारण वे श्रीपाद अमृतपाद डांगे की कम्युनिस्ट पार्टी में चले गये। लेकिन डांगे की मृत्यु के बाद भाकपा नेता समर भंडारी उन्हें फिर से उनकी मूल पार्टी भाकपा में लौटा लाए। 80 के दशक में राधा कृष्ण कुकरेती ने भाकपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिये देहरादून शहर सीट से चुनाव भी लड़ा ।
सांगठनिक क्षमता के धनी राधा कृष्ण कुकरेती उत्तराखंड में श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापकों में से एक थे। तब या तो परिपूर्णानंद पैन्यूली या आचार्य गोपेश्वर कोठियाल यूनियन के जिला अध्यक्ष होते। यूनियन के प्रति राधा कृष्ण कुकरेती की प्रतिबद्धता और ट्रेड यूनियनों के उनके अनुभव के चलते उन्हें हर बार यूनियन का महामंत्री बनाया जाता। यूनियन की बैठकें हमेशा आचार्य गोपेश्वर कोठियाल की युगवाणी प्रेस में हुआ करती थीं। यही नहींकुकरेती विश्वंभर दत्त चंदोला शोध संस्थान के संस्थापकों में से भी एक थे। उन्होंने छोटे अखबारों को संगठित करने के लिये उत्तर प्रदेश स्मॉल न्यूजपेपर एसोसिएशन का गठन भी किया। बिना इस्तरी किए खादी का कुर्ता व पायजामा पहने रहने वाले राधा कृष्ण को शायद उनकी विचार धारा ने ही उन्हें सहजमिलनसारमददगार मानवीय और दूसरों के लिए लडऩे वाला बनाया था। माकपा के एक अविवाहित कॉमरेड थे मेला राम। पहले वह भी भाकपा में थे लेकिन 1964 में माकपा में चले गए। वह हमेशा माकपा के काम में जुटे रहते। मगर उनके रहने का कोई ठिकाना न था। उस जमाने में भाकपा व माकपा में काफी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता था। वह बहुत बीमार रहने लगे ऐसे में राजनीतिक वैचारिक मतभेद की परवाह किए बगैर राधा कृष्ण कुकरेती ने उनके लिए भाकपा के पल्टन बाजार स्थित दफ्तर में जगह बनाई। मेलाराम अधिक बीमार पड़े तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी  देखभाल करने वाला कोई परिजन न था। उनकी तीमारदारी में राधा कृष्ण कुकरेती ने कोई कोर कसर न छोड़ी। रोज दून अस्पताल जाते और घंटों समय बिताते। मेलाराम बाद में फिर भाकपा में शामिल हो गए थे। कॉमरेड मेलाराम के देहांत पर उन्होंने एक आम आदमी की मौत शीर्षक से लंबा अविस्मरणीय संस्मरण लिखा। साम्यवादी सिद्धांत के प्रति उनकी आस्था इतनी गहरी थी कि अपने जीवन में ही उन्होंने सोवियत संघ को विश्वशक्ति बनते देखाचीनकोरियाक्यूबावियतनाम में क्रांतियां प्रतिक्रांतियां होती देखीं सोवियत संघ को बिखरते देखावाम आंदोलन का प्रभाव कम होते देखा और दक्षिणपंथ का उभार भीमगर उनका विचारधारा से विश्वास नहीं डिगा।

एक कथाकार जिसका सही मूल्यांकन होना अभी शेष है
राधाकृष्ण कुकरेती उत्तराखंड के उन गिने चुने संपादकों में से थेजिन्होंने सिर्फ पत्रकारिता नहीं की बल्कि कहानियों के जरिए भी अपनी बात रखी। उनकी कहानियां एक दौर में सारिका जैसी नया पथ जैसी जानी मानी साहित्यिक पत्रिकाआें में प्रकाशित होती थीं। यह बात और है कि  उनके कथाकार को हिंदी साहित्य में वैसी पहचान नहीं मिल पाई जैसी कि मिलनी चाहिए थी। उनके पत्रकार और वामपंथी राजनैतिक सामाजिक  कार्यकर्ता और विचारक के व्यक्तित्व की छाया में उनके साहित्य का अब तक सही मूल्यांकन नहीं हुआ है। उनके साहित्यिक अवदान का मू्ल्यांकन होना अभी शेष हैजबकि वह पचास के दशक से ही लगातार कहानियां लिख रहे थे। हालांकि बाद के दौर में उनके कथा लेखन की रफ्तार कम हो गई। आंचलिकता से भरपूर उनकी कहानियों में उपेक्षित व वंचित पहाड़ की जिंदगी आकार लेती है । उनकी कहानियों में कहीं जाड हैं तो कहीं वनगूजर या जौनसारबावर की जिंदगी। संभवत: हिमालयी सरोकारों के पत्रकार होने के कारण ही ये सब उनके विषय बने। इंसाफ के मालिक राधा कृष्ण कुकरेती का पहला कथा संग्रह था। उसके बाद उनका घाटी की आवाजक्वांरी तोंगी व सरग दद्दा पाणिपाणि कथा संग्रह आए। उन्होंने सोवियत संघ की यात्रा के संस्मरण भी लिखे थे जो अब तक अप्रकाशित हैं। उनका जौनसार-बावर की पृष्ठभूमि पर लिखा एक एक पूरा उपन्यास किन्नर कन्या आज भी अप्रकाशित है। घाटी की आवाजें कथा संग्रह में राधा कृष्ण कुकरेती की 11 कहानियां शामिल हैं। इनमें किच्छ न जाणीमांस का पिंड-पाप का बोझगूजर की बेटी और पांच दिनराख का ढेरमसूरी की शामघाटी की आवाजेंएल्बमग्रेट इंडिया होटलशरारती स्मृतियांमोह की नाग फांस और पड़ोसवाली लडक़ी शामिल हैं। 1966 में प्रकाशित क्वांरी तोंगी संग्रह में 12 कहानियांखुबानी का पेड़मालापतिभूखा पेट-प्यासी चाहवह मेरी मंगेतर थीहब्शी का रोमांसक्वांरी तोंगीसवा रुपये का दस्तूर, ...और फिर मैं लौट आया, , मेरी बेटी जवान हैएक तंगसी कोठड़ी: एक बड़ा सा काटेजगृह उद्योग और ताला हैं। सरग दद्दा पाणि पाणि संग्रह में आठ कहानियां डडवार और गीत का टेरबदला हुआ चेहरासरग दद्दा पाणिपाणिलकड़ी का धर्मभोर का ताराअहा रणसूरा बाजा बजि गैनधरती का प्यार-भरती का मोहपांच बिस्वा जमीन कहानियां शामिल हैं। 
उनकी कहानियों और कथा शिल्प का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने लिखा—“ राधाकृष्ण कुकरेती जी की कहानियों में दिलचस्पी के साथ एक ताजगी मिलती है। इसका एक कारण तो यह भी है कि उनमें स्थानीय रंग बड़ी सुंदरता के साथ इस्तेमाल किया होता है। हिमालय ने हमें यशस्वी कवि और कथाकार दिए हैं। लेकिन वह स्थानीय रंग को भरने में संकोच करते हैं। तरुण कहानीकार कुकरेती इस बारे में उनसे भिन्नता रखते हैं।
मशहूर अफसानानिगार कृश्न चंदर ने भी राधा कृष्ण कुकरेती की भाषा शैली की खूब प्रशंसा की थी। उन्होंने लिखा कि राधाकृष्ण कुकरेती बात लिखने का ढंग खूब जानते हैं। सरल होते हुए भी उनकी शैली बहुत रोचक और मन को आकर्षित करने वाली है। किसी भी लेखक के लिए यह फख्र की बात है। ग्रेट इंडिया होटल कहानी के बारे में उन्होंने टिप्पणी की कि उसे पढक़र उन्हें जोला व मोपासां की याद आ गई।
जाने माने साहित्यकार इला चंद्र जोशी ने लिखा—“ निसंदेह लेखक में अच्छे कहानीकार बन सकने के बीज वर्तमान में है और उनकी व्यंग्यात्मक शैली चुभती हुई है। वह अधिक परिपक्व होगी तो उसमें और निखार आएगा। उनकी कहानियों में रोमांटिक पुट काफी रहने पर भी सहृदयतारोचकता और ताजगी की कोई कमी नहीं दिखाई देती।
प्रसिद्ध कथाकार रमा प्रसाद घिल्डियाल पहाड़ी ने भी लिखा –स्वतंत्रता के बाद सभी भाषाओं के मौलिक लेखकों में उत्साह आयाशासकों के शोषण के कारण बोलियों का साहित्य दबा हुआ थाउसने भी करवट ली। सभी देश प्रेमी साहित्यकारों के आगे राष्ट्रीय साहित्य के निर्माण का प्रश्न भी उठा। गढ़वाली जाति की अपनी संस्कृतिपरंपरा और इतिहास है। वहां के लेखक क्षेत्रीय साहित्य की उपज से हिंदी का भंडार भरने को उत्सुक हैं। श्री कुकरेती ने भी यह व्रत लिया है। घाटी की आवाजें हमारे जातीय साहित्य की परंपरा की सबल लड़ी है।

अंतिम सांस तक भी पहाड़ की पीड़ा
बाद के दिनों में राधा कृष्ण कुकरेती ने देहरादून में अजबपुर (मोथरोवाला रोड)में एक मकान खरीद लिया था। पुत्र पंकज के विवाह न करने से भी शायद वह अंदर ही अंदर घुलते थे। हालांकि अब पंकज ही नया जमाना संभाल रहे हैं। ढलती उम्र के साथ देह ने राधा कृष्ण कुकरेती का साथ देना बंद कर दियापारकिंसन की बीमारी हो गई । आंखों से दिखना कम हो गया तो सामाजिक गतिविधियां भी कम हो गईं। अंतिम सांस तक भी पहाड़ की पीड़ा रह रहकर उनकी जुबान पर आ जाती। पर्वतीय क्षेत्रों तक सुविधाएं कैसे पहुंचेगीपलायन से खाली होते पहाड़पहाड़ के विकास को लेकर अफसरशाही और राजनीतिज्ञों का उपेक्षापूर्ण व्यवहारविकराल होता जाता भ्रष्टाचारसांप्रदायिकता जैसे मुद्दे उन्हें सालते रहते। आखिरकार लंबी बीमारी के बाद 17 जुलाई 2015 को उन्होंने अंतिम सांस ली। राधा कृष्ण कुकरेती के हर सुखदुख में साथ देने वाली वृद्ध पत्नी इंदिरा कुकरेती आज अपने बेटी दामाद के साथ देहरादून में बंजारावाला में रहती हैं। वह उनका संबल भी थीं। राधा कृष्ण कुकरेती की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार लाल झंडे में लपेटकर बिना किसी कर्मकांड के हो मगर मृत्यु के बाद देह पर किसका बस होता है। नाते रिश्तेदारों की इच्छा के मुताबिक हरिद्वार में धार्मिक रीति रिवाजों से ही उनका दाह संस्कार हुआ।

पहाड़(20-21) स्मृति अंकः एक से साभार

Friday, May 13, 2011

अक्लांत कौरव



अरविंद शेखर
      ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित महाश्वेता देवी साहित्य-प्रेमियों के लिए कोई अनजाना नाम नहीं है। उत्पीडित, वंचित और शोषित लोगों के लिए सहानुभूति से भरा उनका लेखन स्वयं में एक मिसाल है। अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत जनता के संघर्ष को प्रमाणिकता के साथ, सटीक ढंग से प्रस्तुत करने में सफल रही है।
        अक्लात कौरव लघु उपन्यास उनकी अन्य प्रसिद्ध कृतियों जंगल के दावेदार, टैरोडिक्टल, 1084वें की मां, शालगिरह की पुकार पर, मास्टर साहब, श्रीश्री गणेश महिमा के क्रम में ही आता है। महाश्वेता देवी लगातार आदिवासी समाजों से जुडी रही है और उनके बीच कार्य करती रही हैं। उनके अन्य उपन्यासों की तरह अक्लात-कौरव के केंद्र मे पश्चिमी बंगाल का अत्यंत पिछडा इलाका चौबीस परगना और उसके आस-पास के क्षेत्र का आदिवासी समाज है।
        इस उपन्यास की कथा जायज संघर्षो में हारे लोगों की कहानी है जो स्वयं को संघर्ष के लिए पुन: तैयार कर रहे हैं। कहानी का समय सत्तर के दशक के नक्सलवादी आंदोलन के बाद का है। जबकि आंदोलन के असफल होने का बाद पश्चिम बंगाल में सी।पी।एम। के नेतृत्व वाला वाममोर्चा सत्तारूढ हो चुका है। यह उपन्यास बताता है कि किस तरह सत्तारूढ होने के बाद वाममोर्चा अपने प्रमुख चुनावी वादे भूमि-सुधर को पूरा करने में असफल ही नहीं हो जाता बल्कि यथास्थिति बनाए रखने की कोशिश भी करता है। यही नहीं जनदबाब बढ़ने पर वहां की भूमि सुधर के नाम पर सिपर्फ छोटी जमीन के मालिकों को ही छेड़ा जाता है। जबकि बड़े जमींदार क्योंकि पाला बदलकर अब सी।पी।एम। को चंदा देने लगे है अत: पार्टी नेतृत्व उन्हें पूरा-पूरा संरक्षण देता है। परिवर्तन के नाम पर चुनाव जीत कर सत्ता में आई सरकार के यहां ग्राम जीवन में भी कोई परिवर्तन नहीं होता है, बल्कि पुराने संपत्ति-शाली वर्ग की सत्ता ही कायम रहती है। बदलता है तो सिर्फ झंडा- तिरंगे के स्थान पर लाल। लेखिका के शब्दों में- ''चूड़ामणि जैसे लोग समाज के प्रतिष्ठित अंग है। सरकारें आती है, सरकारें जाती है, चूड़ामणियों का कुछ नही बिगड़ता ।" निर्वाचित प्रतिनिधि सामंत पर टिप्पणी करते हुए वह कहती हैं-''शासकदल के निर्वाचित नेता के तौर पर सामंत जागुला में सभी को दबा कर रख सकते है, कलकत्ता में वह संभव नहीं है। जागुला के विरोधियों से सामंत नहीं डरता। गुप्त समझोते में उन्होंने जागुला का बंटवारा उसके नाम पर कर दिया है। वास्तव में शहर, अभी उनके गुण्डे-मस्तान-ठेकेदार-व्यापारियों के कब्जे में है। इस शासन से सभी खुश है। मनमाना मुनाफा लूटा जा रहा है, मनमानी गुंडागर्दी चल रही है। मनमानी कीमतें बढाई जा रही है, कालाबाजारी जोरों पर है। इसके बाद भी इस शासन का पतन कौन चाहेगा, क्यों चाहेगा सामंत सोच भी नहीं पाता।"
        अक्लांत कौरव की कथा छोटी सी, परन्तु बहुत सी कड़वी सच्चाईयां उजागर करती है। इस कथा का नायक इंद्र सी।पी।एम। का एक ईमानदार कैडर है। वह पहले मजदूर संगठन में कार्य कर चुका है तथा अब ग्रामीण क्षेत्रा में कार्य करना चाहता है। लेकिन जब वह आदिवासी संथालों के बीच पहुंचता है तो पाता है कि भूमि सुधर का आपरेशन बर्गा लुंज-पुंज ढंग से चल रहा है। यहां तक कि उनकी पार्टी का निर्वाचित प्रतिनिधि सामंत भी आपरेशन बर्गा को सफल नहीं होने देना चाहता। और उसने भ्रष्ट पुलिस और प्रशासन से भी एक नापाक गठजोड़ कायम कर लिया है। इस सबके चलते अपने अधिकारों और मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित ग्रामीणों की हालात बद से बदतर हो गयी है। ये वे ही आदिवासी है जिनकी संघर्ष की एक लम्बी परंपरा रही है। विरसा मुंडा, सिंधु कानू के ये वंशज अपना संघर्षशील चरित्र छोड़ दें इसलिए उनके बीच एक अध्येता बुद्धिजीवी द्वैपायन सरकार को प्रवेश कराया जाता है। द्वैपायन सरकार दिल्ली में स्थित विदेशी देशों से धन लेकर चलने वाले एक फाउंडेशन से संबंद्ध है। द्वैपायन सरकार आदिवासियों को कायरता तथा संघर्ष से विरत रहने का पाठ ही नहीं पढ़ाना चाहता बल्कि वह सिद्ध कर देना चाहता है कि संथाल एक डरपोक व लालची कौम है। परन्तु अपने इस षडयंत्र में वह सफल नहीं हो पाता, भले ही उसे सत्ताधरियों का पूरा सहयोग प्राप्त होता है।
        इंद्र को अपने प्रवास के दौरान नक्सलवाडी के दिनों के ईमानदार नेता कालीबाबू  के विषय में पता चलता है कि जिनकी सामंत की शह पर पुलिस ने निगर्म हत्या ही नहीं कर दी थी बल्कि इस तथ्य को छुपाने की पूरी कोशिश आज भी जारी है। इंद्र को इस पर सहसा विश्वास नहीं होता और व काफी समय तक वह सही गलत के अंर्तद्वन्द का शिकार रहता है। एक तरफ पार्टी के सिद्धांत और दूसरी तरफ नेतृत्व की काली करतूतें। पर अंत में उसका विश्वास गहरा होता जाता है। जब सामंत और पार्टी नेतृत्व उसे व उसके साथियों को संघर्ष से दूर रहने के लिए शांति का पाठ पढ़ाता है। यहां तक कि जब वह भूमिहीन मजदूरों के लिए मजदूरी की सरकारी दरें लागू करवाने हेतु आंदोलन करता है तो इस भटकाव कहा जाता है। और उसे उत्पीड़क पुलिस प्रशासन से सहयोग करने को कहा जाता है। इतना ही नहीं वरन जायज हकों की बात करने पर उस पर नक्सली होने जाने का आरोप लगाया जाता है। इस तरह वह अपने अंर्तद्वन्द से मुक्त होता जाता है और सच्चाई की राह पर अग्रसर होता जाता है। आदिवासी भी उस पर आसानी से विश्वास नहीं करते पर उसकी ईमानदारी तथा उत्पीडितों के प्रति पक्षधरता के कारण वे उसे पहचान लेते है, और जान लेते हैं कि वह उनका सच्चा हितैषी है।
        यही अक्लांत कौरव की कथा है जो धीरे-धीरे पश्चिमी बंगाल के बहुप्रचारित भूमि-सुधरों के ढोल की पोल खोलते हुए, सत्ताधरियों के चरित्र की बखिया उधेडते हुए आगे बढती है। बांग्ला से अनुदित होने के कारण संभवत: यह मूल उपन्यास का सा आनन्द न दे परन्तु अपने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक तेवरों के कारण यह पठनीय ही नहीं अपितु संग्रहणीय है।

Sunday, July 18, 2010

उत्तराखंड में जंगल के परदेसी दुश्मन को न्योता

नैनीताल  के चाफी नामक स्थान में उगाई जा रही है खतरनाक  खरपबार यूरोपियन ब्लैक बेरी लैंटाना जैसी हमलावर प्रजाति है ब्लैक बेरी, आस्ट्रेलिया को भी इस झाड़ी ने कर रखा है परेशान

अरविंद शेखर
पूरा देश लैंटाना, गाजर घास जैसी जंगल की दुश्मन झाडि़यों से पहले से परेशान है, पर इन सभी चिंताओं को दरकिनार कर निर्यात और किसानों की आय बढ़ाने के ख्वाब के साथ उत्तराखंड में जंगल के एक नए परदेसी दुश्मन को न्योता दे दिया गया है। स्टेट इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (सिडकुल) के पीपीपी मोड में चलने वाले एक फ्लोरिकल्चर पार्क में यूरोपियन ब्लैक बेरी को उगाया जा रहा है। लैंटाना की तरह की इस हमलावर प्रजाति की व्यावसायिक खेती की तैयारी चल रही है। योजना 200 से 400 स्थानीय किसानों को ब्लैक बेरी की पौध वितरित करने की है, ताकि वे यूरोपियन ब्लैक बेरी के पौधे अपने खेतों की मेढ़ों में उगा सकें। यूरोपियन ब्लैक बेरी ऐसी हमलावर विदेशी प्रजाति है जिसके प्रकोप से आस्ट्रेलिया जैसा देश परेशान है और इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रहा है। 1835 के आस-पास आस्ट्रेलिया पहुंची ब्लैक बेरी वहां के 88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र यानी तस्मानिया से भी बड़े क्षेत्र पर प्रभुत्व स्थापित कर चुकी है। यह वहां की स्थानीय प्रजातियों का सफाया कर चुकी है। इसकी वजह से जंगलों के पेड़ कमजोर हो गए और उनसे मिलने वाली लकड़ी कम हो गई। 1998 की एक रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलिया को जहां ब्लैकबेरी से छह लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर का लाभ होता था, वहीं इसके मैनेजमैंट पर 421 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च हो जाते थे। 70 के दशक में ही आस्ट्रेलिया जैविक तरीकों से इसकी रोकथाम के उपाय खोज सका, मगर वे भी आज तक बहुत कामयाब नहीं हो पाए हैं। दून स्थित वन अनुसंधान संस्थान एफआरआई के वनस्पति प्रभाग के प्रमुख डॉ. सुभाष नौटियाल का कहना है कि यूरोपियन ब्लैक बेरी दो डिग्री से 30 डिग्री तापमान पर ही होती है। ठंडे पहाड़ी इलाके इसके लिए बहुत मुफीद हैं। ऐसे में यह पर्वतीय वनस्पति तंत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। मजेदार बात यह है कि नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर के पास चाफी नामक स्थान पर इंडो-डच संयुक्त प्रोजेक्ट के फ्लोरिकल्चर पार्क के निदेशक एवं कृषि विशेषज्ञ सुधीर चड्ढा बताते हैं कि प्रदेश में यूरोपियन ब्लैक बेरी उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उत्तराखंड में ब्लैकबेरी यूरोप से दो माह पहले उगाई जा सकती है। ब्लैकबेरी को उत्तराखंड में उन दिनों उगाया जा सकता है, जब यूरोप में भारी बर्फबारी होती है। उस अवधि में ब्लैकबेरी फ्रीज करके यूरोपवासियों को निर्यात की जा सकती है। किसान भी इसे उगाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

“यह लैंटाना, गाजर घास की तरह विदेशी हमलावर प्रजाति है। इसलिए इसे कड़े नियंत्रण में ही उगाया जाना चाहिए। अगर इसे अनियंत्रित तरीके से उगाया गया तो यह भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है।’’ - डॉ. प्रफुल्ल सोनी (प्रमुख, पर्यावरण एवं पारिस्थिकीय तंत्र प्रभाग, एफआरआई

दूनघाटी पर परदेसी वनस्पतियों का कब्जा
37.61 प्रतिशत प्रजातियां अमेरिकी मूल की ,जबकि 11.46 फीसदी चीनी, 10.77 प्रतिशत अफ्रीकी, 8.02 फीसदी आस्ट्रेलियाई, 5.27 प्रतिशत यूरोपीय, 5.04 प्रतिशत मध्य सागरीय, 3.66 फीसदी जापानी और 2.75 फीसदी वेस्टइंडीज से आई किस्में
इनकी वजह से कई प्रजातियां गायब होने की कगार पर , लैंटाना ने तो राजाजी नेशनल पार्क के 48 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमा लिया, गाजर घास आपको जंगल क्या सड़कों के किनारे भी आसानी से फैलती नजर आ सकती है

प्रदेश की राजधानी देहरादून के जंगलों पर परदेसी हमलावरों ने कब्जा जमा लिया है। जी हां, दून घाटी के जंगलों पर अब विदेशी वनस्पति प्रजातियों का कब्जा है। यह परिणाम है दून स्थित देश के जाने माने संस्थान वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के एक अध्ययन के।
वाडिया इंस्टीटूयूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीएस नेगी के इस अध्ययन के मुताबिक दून घाटी में 308 विदेशी पेड़ प्रजातियों और 128 परदेसी झाड़ियों और खरपतवारों का कब्जा है। रोचक तथ्य यह है कि इसमें से 37.61 प्रतिशत प्रजातियां अमेरिकी मूल की है जबकि 11.46 फीसदी चीनी, 10.77 प्रतिशत अफ्रीकी, 8.02 फीसदी आस्ट्रेलियाई, 5.27 प्रतिशत यूरोपीय, 5.04 प्रतिशत मध्य सागरीय, 3.66 फीसदी जापानी और 2.75 वेस्टइंडीज से आई किस्में हैं। इटली के टोरिनो विश्वविद्यालय से पर्वतीय पर्यावरण और जलवायु जैव विविधता में स्नातकोत्तर कोर्स करने वाले देश के पहले वैज्ञानिक डॉ. पीएस नेगी का कहना है कि परदेसी प्रजातियों ने भले ही खुद को दून घाटी के वातावरण के अनुरूप ढाल लिया हो मगर ये स्थानीय प्रजातियों के लिए कतई ठीक नहींक्योंकि लैंटाना, गाजर घास, पॉपुलर, यूकिलिप्टस जैसी हमलावर ये प्रजातियां दून घाटी के जंगलों के मूल स्वरूप को ही बिगाड़ रही है। इतना ही नहीं, इनकी वजह से कई प्रजातियां गायब होने की कगार पर हैं लैंटाना ने तो राजाजी नेशनल पार्क के 48 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमा लिया है। गाजर घास आपको जंगल क्या सड़कों के किनारे भी आसानी से फैलती नजर आ सकती है। यह अच्छी बात है कि केंद्र सरकार के नेशनल मिशन फॉर ग्रीन इंडिया में जंगलों की हमलावर परदेसी प्रजातियों के नियंत्रण और उन्मूलन पर खास ध्यान दिया गया है। 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत भी पिछले वित्तीय वर्ष के बजट में इसके लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए लेकिन अब जब राज्य मिशन फॉर ग्रीन इंडिया के तहत अपने राज्य का एक्शन प्लान बनाएगा तब उसे इन हमलावर विदेशी प्रजातियों के विस्तार को रोकने और उनका उन्मूलन करने पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो जैव विविधता के सभी प्रयास बेकार हो जाएंगे। डॉ. नेगी का कहना है कि वन व उद्यान विभाग को दून घाटी में फैल रही इन विदेशी हमलावर प्रजातियों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा और उनके उन्मूलन के लिए एक्शन प्लान बनाना होगा। अन्यथा एक दिन दून घाटी की स्थानीय जैव विविधता खत्म हो जाएगी।

Tuesday, January 26, 2010

उनकी टोपी इनके सिर


अरविंद शेखर 



कहते हैं संस्कृति की कोई सरहद नहीं होती। सच भी है, क्योंकि हिमाचल के किन्नौर की हरी पट्टी वाली किन्नौरी टोपी अब उत्तराखंड के लोगों के सिरों पर भी खूब सज रही है। दून में तो आपको किन्नौरी टोपी पहने बहुत से लोग दिख जाएंगे, लेकिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती के हरकी दून ट्रैक के क्षेत्र में तो हर दूसरा आदमी हरे रंग की पट्टी वाली किन्नौरी टोपी पहने दिखता है। हम जिन टोपियों को आम तौर पर हिमाचली टोपियां कहते और समझते हैं, वे क्षेत्रवार तीन प्रकार की हैं- कुल्लू टोपी, बुशहरी टोपी और किन्नौरी टोपी। कुल्लू टोपी स्लेटी रंग के ऊनी कपड़े पर रंग बिरंगी सुनहरे रंग की वी डब्लू जैसी डिजाइन वाली ऊन की कढ़ाई वाली होती है।

अमूमन इसीको हिमाचली टोपी के रूप में जाना जाता है। दूसरी बुशहर टोपी में लाल या मैरून वेलवेट लगा होता है। यह सफेद वैलवेट पर हरे किनारे की पट्टी वाली टोपी भी हो सकती है। तीसरे किस्म की टोपी है-किन्नौर जिले की पहचान किन्नौरी टोपी। शेष अन्य टोपियों से महंगी इस टोपी की खासियत यह है कि इसे किन्नौर में पुरुष और महिलाएं दोनों पहनते हैं। हलके स्लेटी रंग के ऊनी कपड़े से बनी इस टोपी में हरी वैलवेट की पट्टी होती है। कहा जाता है कि हरे रंग का यह वैलवेट एक जमाने में तिब्बत से तस्करी कर लाया जाता था। इस वैलवेट की पट्टी के तीन किनारों पर नारंगी, लाल या केसरिया पट्टी होती है। ज्यादा सर्दी पड़ने पर वैलवेट की पट्टी को खोलकर कान ढंके जा सकते हैं। किन्नौर में इस टोपी को दलित नहींपहन सकते, लेकिन उत्तराखंड में पहुंचते ही यह गलत धारणा खत्म हो जाती है। बहुपति प्रथा वाले किन्नौर क्षेत्र में एक पति अगर पत्नी के साथ हो तो वह संकेत के तौर पर दरवाजे के बाहर खूंटी में अपनी टोपी टांग देता है, ताकि उनका एकांत भंग हो। ट्रैकिंग के शौकीन युवा रंगकर्मी साहित्यकार विजय गौड़ कहते हैं कि हरकी दून का इलाका हिमाचल जिले से लगा हुआ है। यहां के लोग अक्सर किन्नौर चले जाते हैं और वहां से किन्नौरी टोपियां ले आते हैं। हरकी दून के पूरे इलाके में आपको क्या पोर्टर, क्या दुकानदार, सभी किन्नौरी टोपी में नजर आते हैं। लगता है जैसे हरी टोपियों के संसार में कदम रख दिए हों। उत्तरकाशी निवासी डीपी उनियाल बताते हैं किन्नौरी टोपी कितनी लोकप्रिय हो चुकी है, यह बात पिछले साल रिलीज हुए गढ़वाली के एक म्यूजिक एलबम टिकुलिया मामा के लूण भरी दूण फुंदू लूण भरी दूण गाने में सभी कलाकारों ने किन्नौरी टोपी पहनी है।


Monday, November 23, 2009

विलुप्त होती भाषा बोलियां


 विलुप्त होती भाषा बोलियों की चिन्ता जिस तरह से अनुवादक यादवेन्द्र जी को दुनिया भर के रचनात्मक साहित्य तक जाने को मजबूर करती है, पत्रकार अरविंदशेखर  की वैसी ही चिंताएं तथ्यात्मक आंकड़ों के रुप में दर्ज होते हुए हैं। प्रस्तुत है विलुप्त होती भाषा बोलियों पर अरविंद शेखर  की रिपोर्ट । 


वक्त की अंधी सुरंग में गुम हो जाएगी राजी बोली 

अरविंद शेखर, देहरादून
किसी भी भाषा बोली के बचे रहने की गारंटी क्या होती है, यह कि उसकी भावी पीढ़ी उसको बोले। मगर उत्तराखंड की सबसे अल्पसंख्यक राजी जनजाति की राजी बोली वक्त की अंधी सुरंग में गुम हो जान वाली है। वजह साफ है उसके 20 प्रतिशत बच्चे अपनी बोली में बातचीत करना ही पसंद नहीं करते क्योंकि वे समझते हैं कि अपने पूर्वजों की बोली की बजाय कुमाऊंनी बोलना ज्याद फायदेमंद है। 60 प्रतिशत लोग अपनी बोली के प्रति बेपरवाह हैं, जबकि केवल 20 प्रतिशत को अपनी बोली में बात करना भाता है। 2001 की जनगणना के मुताबिक भारत में राजी या वनरावतों की आबादी महज 517 है। यह छोटी-सी खानाबदोश जनजाति नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में रहती है। इसके महज पांच फीसदी लोग ही साक्षर हैं। ऐसे में राजी बोली का केवल मौखिक रूप जीवित है। हाल में ही दून आईं लखनऊ विश्वविद्यालय की रीडर डा. कविता रस्तोगी का सर्वेक्षण इस बोली के अंधेरे भविष्य की ओर संकेत करता है। डा.रस्तोगी के सर्वे के अनुसार 90 प्रतिशत राजियों का मानना था कि राजी बोलने से कोई फायदा नहीं, जबकि 60 फीसदी को अपनी जबान से कोई मतलब ही नहीं था। 26 से 35 साल के 65 फीसदी तो 16 से 25 साल के 60 फीसदी युवाओं को अपनी भाषा में बोलना पसंद नहीं। 26 से 35 साल के 40 प्रतिशत लोगों को अपनी भाषा संस्कृति पर कोई गर्व नहीं तो, 16 से 35 साल के 80 फीसदी तो 36 से 45 साल के 70 फीसदी राजी नहींमानते कि राजी बोलना अच्छा है। डा. रस्तोगी के मुताबिक दरअसल राजी लोगों में धीरे-धीरे अपनी भाषा-संस्कृति के प्रति हीनताबोध घर कर रहा है। इसलिए वे धीरे-धीरे कुमाउंनी या हिंदी पर निर्भर होते जा रहे हैं। राजी लोग अपनी बोली का 84 फीसदी इस्तेमाल धार्मिक कर्मकांड के दौरान ही करते हैं। बोली का घरों में 75 फीसदी तो दूसरे स्थानों पर केवल 30 फीसदी ही इस्तेमाल होता है। राजी बोली पर देश में पहली पीएचडी करने वाले भाषा विज्ञानी डा. शोभाराम शर्मा का कहना है कि किसी भी भाषा बोली के जिंदा रहने के लिए उसके बोलने वाले समाज का उसके प्रति झुकाव और उसकी भौतिक परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया के पिछली कांग्रेस सरकार ने राजी जनजाति पर संकट भांपते हुए जनजाति के लोगों को ज्यादा संतान पैदा करने पर पुरस्कृत करने और सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा की थी लेकिन उसका क्या हुआ पता नहीं। जिन भाषाओं में जीविका का जुगाड़ नहीं होता वे मर जाती हैं। राजी बोली का खत्म होना देश ही नहीं दुनिया की अपूरणीय क्षति होगा। सरकार को चाहिए कि वह भाषाई विविधता की रक्षा के लिए राजी जनजाति और उनकी बोली के संरक्षण के लिए प्रयास करें।