आज हिमालय को हम जैसे जानते, देखते हैं। क्या वह 170 साल पहले वैसा ही था ? डेढ़ सदी से ज्यादा के वक्त में हिंदूकुश से लेकर सिक्किम तक उसमें क्या बदलाव आए ? भारत में म्यूनिख के 'अल्पाइन्स म्यूजियम' की दुर्लभ पेंटिंग्स यही कह रही हैं। जब कैमरा नहीं था, तब जर्मनी के श्लागिंटवाईट बन्धुओं ने हिमालय के अपने यात्रा अभियान के दौरान उसे कैसे रंगों में उतारा? दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में शुक्रवार, 1 मई, 2026 से शुरू प्रदर्शनी यही दिखाती है।
पौने दो सौ साल पहले के तीन जर्मन भाईयों के ये चित्र जम्मू कश्मीर से लेकर बदरीनाथ,केदार नाथ ,मिलम,सुन्दरढूंगा, नैनीताल और पूरब में दार्जिलिंग तक के तत्कालीन इतिहास से सीधे साक्षात्कार कराते हैं । ये चित्र पौने दौ सौ साल पुराने हिमालय के विविध स्थानीय भू-दृश्यों, नदियों, पर्वत,पहाड़ों,पुल,रास्तों व मंदिरों को दिखाते हैं। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के तृतीय तल की दीर्घा में यह चित्र प्रदर्शनी 8 मई शाम साढ़े छह बजे तक चलेगी।
इसके पहले इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में इनका प्रदर्शन हो चुका है। दूसरे चरण में 1-8 मई, 2
हिमालय के इन दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी की विचार पहाड़ संस्था के प्रो. शेखर पाठक को सितंबर 2015 में तब आया जब उन्होंने म्यूनिख में पहली बार कला इतिहासकार स्टेफ़नी क्लेइट के सौजन्य से म्यूनिख स्थित 'स्टैटलिचे ग्राफ़िशे सैम्लुंग' में उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य के नैनीताल और कुमाऊं के आसपास के क्षेत्रों के उच्च गुणवत्ता और विस्तृत रेखाचित्र देखे। ये चित्र श्लागिंटवेट परिवार के वारिसों ने म्यूनिख के अल्पाइन संग्रहालय को दान किए थे। प्रो. पाठक एक सेमिनार के वास्ते म्यूनिख पहुंचे थे।
सेमिनार में श्लागिंटवेट के अभियानों के दौरान उनके द्वारा एकत्रित कलाकृतियों, मुखौटों, नृवंशविज्ञान संबंधी वस्तुओं, मानचित्रों, मापों और अभिलेखों की एक बड़ी प्रदर्शनी भी शामिल थी।
दून लाइब्रेरी में इस मौके पर प्रो. हरमन क्रुत्जमैन ने इन चित्रों से जुड़ी पूरी कहानी बताई और बताया कि किस तरह ये चित्र आज के जलवायु परिवर्तन, भू विज्ञान व समाज के अध्ययन के काम आ सकते हैं।
प्रो. शेखर पाठक, की खास पहल से हिमालय के यह चित्र जर्मनी के म्यूनिख संग्रहालय से निकल कर आम लोगों के बीच अवलोकन के लिए पहुंचे हैं। इसमें इसे म्यूनिख संग्रहालय सहित श्लांगिटवाइट के पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ प्रो. हरमन क्रुत्जमैन , मैडम स्टेफनी क्लेइट, स्टीफन रिट्टर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में प्रो. शेखर पाठक ने यूरोपीय़ देशों के तिब्बत व हिमालय से जुड़े अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के संस्थापक प्रो.बी.के जोशी ने कार्यक्रम में अतिथि वक्ताओं और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पूर्व में केन्द्र के कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी ने प्रदर्शनी के चित्रों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक व सांस्कृतिक अध्येता डॉ. लोकेश ओहरी ने किया। प्रदर्शनी के शुभारंभ में लोक कलाकार रामचरण जुयाल ने मोंछंग बजाकर किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड, नृप सिंह नपलच्याल, सुरेन्द्र सिंह पांगती, सर्वे ऑफ इण्डिया के एडिशनल सर्वैयर संदीप श्रीवास्तव, डॉ.पंकज नैथानी, डॉ. डीके पाण्डे, डॉ. लालता प्रसाद, सुंदर सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह डांगी, जयदीप रावत, उमेश सिंह, अर्पणा वर्धन, नवीन नौटियाल , डॉ. मालविका चौहान, डॉ.बी.पी. मैठाणी, डॉ. कुसुम नौटियाल, डॉ.संजय चोपड़ा ,निकोलस हॉफलैण्ड, डा. योगेश धस्माना, चन्द्रशेखर तिवारी, रजनीश त्रिवेदी, नवीन नैथानी, राजेश, सकलानी, बसन्ती पाठक, प्रतीक पंवार, योगेन्द्र नेगी, जेपी मैठाणी,विनोद सकलानी साहित कई, सामाजिक कार्यकर्ता, चिंतक,इतिहास विद, संस्कृतिविद, लेखक,साहित्यकार साहित कई प्रबुद्घ जन शामिल रहे।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

