(आज इस ब्लॉग के संस्थापक विजय गौड़ का अवसान दिवस है। वे एक साथ कई रचनाओं पर काम कर रहे थे। उनमें कम से कम दो तो उपन्यास थे। वे लिखी जा रही रचनाओं के बारे में मित्रों से बात किया करते थे।देहरादून का ऐतिहासिक खलंगा का किला उनके एक उपन्यास के केन्द्र में था। उन्हें याद करते हुए प्रस्तुत है इस उपन्यास का शुरुआती अंश।)
यह उस नवयुवक की कथा है जो इस वक्त आंखों पर कांच चढ़ा कांच काट रहा है। पिछले तीस वर्ष कांच काटते हुए ही बीते उसके-
‘‘तुम्हारी उम्र कितनी है वासवा नन्द भट्ट ?’’
‘‘पच्चीस साल, मई में छब्बीसवां लग जायेगा।’’ लोथ बाबू ने जब पूछा तो उसने यही जवाब दिया। लोथ बाबू फोरमेन था। फोरमेन के सामने विनम्रतापूर्वक जवाब दिया जाना चाहिए। बेशक अंग्रेजी राज खत्म हो गया पर अंग्रेज आॅफिसर के मातहत लोथ बाबू का अंदाज किसी अंग्रेज अधिकारी का हुबहू रुप बेशक न सही, उनकी कार्बन कापी तो कहा ही जा सकता था। घुटने तक की नेकर- गेलिस वाली। लम्बे-लम्बे काॅलर वाली कमीज जिनके भीतर से नीले रंग की टाई जिसके ऊपर लाल-सफेद छापों पर दिखायी देते मैल के दाग न सिर्फ टाई की उम्र के गवाह बन कर चमकते बल्कि अपनी आर्थिक सीमाओं के भीतर एक ही टाई को रगड़ते हुए भी पहनने वाले के भीतर टाई के अतिशय आकर्षण का बयान करते। खिड़की पर छाये छज्जे की मानिंद सिर पर बाहर निकली हुई हैट की गोलाई के नीचे से झांकती आंखों के सामने किसी की क्या मजाल कि आंखें भी उठा ले। अव्वल तो जवाब भी दे पाने में अपने को अक्षम पाते लोग सिर्फ घिग्याते ही रहते। लोथ बाबू ने डयूटी एॅलाट करते वक्त कहा था, कुछ दिन इधर-उधर काम देखो और चैथे रोज से डायमण्ड ब्लेड हाथ में पकड़ा दिया था। ‘मे फ्लावर’ के ब्लैंक ‘फिल्टर’ के ब्लैंक काटते-काटते ही उसकी आंखों पर कब कांच चढ़ा, ठीक से याद नहीं। बेशक आंखों की रोशनी जाती रही पर ब्लैंक के लिए काटे जाने वाले स्कवायर की पर्याप्ता पर कभी कमी नहीं आयी। बल्कि लगातार कुशलता को हासिल करता हुआ वासवा नन्द भट्ट ब्लैंक काटने में अपनी महारत को स्थापित करता रहा। अपने कार्य के दौरान न सिर्फ काम की गति को ही उसने बढ़ाया बल्कि मैटेरियल के रिजेक्शन की संभावनाओं को भी न्यूनतम कर दिया तभी तो लाख इच्छाओं के बावजूद भी ‘हैण्ड पालिस’ करे नहीं तो ब्लाक पालिस ही कर ले पर लोथ बाबू तो क्या उससे आगे के फोरमैनों ने भी वासवा नन्द को ब्लैंक काटने को ही मजबूर किया। वो भी सीट ग्लास का ब्लैंक।
‘‘तुम गढ़वाली हो वासवा नन्द भट्ट ?’’
‘‘मालूम नहीं।’’ खलंगा के किले से आवाज आयी। नालापानी में रहने वाला वासवा नन्द भट्ट क्या हो सकता है ? भाषा से गोरखाली वासवा नन्द भट्ट ने अपने पिता का चेहरा याद करना चाहा, जिसकी आंखें छोटी-छोटी थी और नाक तरतरी लम्बी। लोथ बाबू ने तो सवाल पूछा और चला गया पर वासवा नन्द भट्ट के लिए पूछा गया सवाल उसे अपने इतिहास में झांकने को मजबूर करने लगा। कारखाने में भर्ती होने वाले दिन से लेकर पूछे गये सवाल तक कुछ ही वर्ष बीते होगें, इससे पहले और इसके बाद भी कई सालों तक वासवा नन्द की जिन्दगी रामलीला में कुम्भकरण का पाठ करते हुए और हर साल रामलीला का आयोजन कराते हुए ही बीती थी। रामलीला का आकर्षण तो बहुत समय तक उसे गिरफ्त में किये रहा। यूं कहा जाये कि कुम्भकरण का गुस्सैल चेहरा जो मोटी-मोटी आंखों का रुप बनकर वासवा नन्द के चेहरे पर चिपका, रामलीला की ही देन रहा। वैसे बहुत से लोगो को उसकी आंखों में पत्थर प्लाट का लाल पानी तैरता नजर आता। वो तो रामानन्द सागर का सीरियल रामयण ही था जिसने न जाने कितने वासवानन्दों को रामलीला करने और करवाने पर सोचने को मजबूर ही नहीं किया बल्कि इस स्थिति तक पहुॅचा दिया कि बेकार है समय खराब करना। लकदक तरह की रामायण देख चुके दर्शक अभावों में की जा रही रामलीला को देखने क्यों आते भला ? फिर प्रदर्शन का वह रुप जो कैमरे की सहायता से रामायण के कलाकारों ने स्थापित किया उसे पर्दे के पीछे से पराॅम्टिंग के दम पर किरदार निभाते कलाकार बरकरार भी नहीं रख सकते थे। तकनीक के नये पन ने अश्यिोक्तिपूर्ण वर्णनों को जिस तरह से प्रदर्शित किया था, अपने आप में चमत्कार से कम नहीं था। युद्ध भूमि की के दृश्यों ने तो युद्ध की विभिषिका आतिशबाजी के चमत्कृत उल्लास में ही बदल दिया। उस समय न सिर्फ रामयण बल्कि उस दौर के बाद तो कमजोर राष्ट्रों पर सैनिक रुप से ताकतवर राष्ट्रों के हमले भी आकर्षण का केन्द्र और संचार-सत्ता की स्थापना के साक्ष्य हुए। तो भी रामलीला में कई-कई किरदारों को निभाने वाले, वासवा नन्द की निगाह में हमेशा महान कलाकार बने रहे। खुद अपने ही रोल के बारे में वासवा नन्द का कहना रहा- ‘‘बेटा बारह साल से कुम्भकरण का ही पाठ कर रहा हूं, ऐसा नहीं कि चिकने चुपड़े लड़को की तरह सीता, लक्ष्मण, राम और फिर कुम्भकरण में तरक्की पायी। पैदाईशी कुम्भकरण हूं.........।’’ कुम्भकरण का नकारात्मक किरदार भी वासवा नन्द के इस वक्तव्य से आदर्शीकरण को प्राप्त करता। कारखाने के युवा कामगारों के बीच बैठकर अपने रोल की तारीफ में उसकी इन बातों को कइ्र बार सुना गया। ‘‘........हमारी गर्जन से तो अच्छे-अच्छे रामों की घिग्गी बंध जाती है। वो तो वाल्मीकि ने लिख दिया कि कुम्भकरण को मरना है, वरना......।’’ राम के प्रति आदर से भरे होने पर भी वासवा नन्द की अपने रोल के प्रति की जा रही तारीफ के ऐसे ढेरों अन्दाज थे जहां मध्यवर्गीय शालीनता और नैतिकता सुनाये गये किस्से को हुबहू रखते हुए वाक्यों को अधूरा छोड़ने को मजबूर करती। दूरदर्शन पर जब रामायण दिखायी जाने लगी थी तो सबसे पहले उत्साहित होने वालों में यदि कोई रहा तो वासवा नन्द भट्ट के नजदीक के लोग बता सकते हैं कि वही था। रामायण मोहल्ले की रामलीलाओं के लिए अन्तिम पैगाम लेकर आयी है, जैसे ही उसे इस रहस्य का पता चला वह दूरदर्शन पर दिखायी जा रही रामायण के प्रति नफरत से भर गया। ढेरों गालियां अक्सर उसके मंुह से रामानन्द सागर के लिए लोगों ने सुनी हैं। रामलीला का जब भी जिक्र आता- ‘‘ये साले रामायण दिखा रहे हैं ? न चैपाई न बहरे तबील और न राधेश्याम......सालों को एक बार मालकोश गाना पड़ जाये तो...........गले तक आ जाये। ............तक का जोर लगाना पड़ता है तब अन्तरा खींचा जाता है।’’ और दशरथ का कैकयी के महल की ओर जाते वक्त राग मालकोश में गाये जाने वाला गीत- ‘तू चल मन प्रेम भवन की ओर’ गाने लगता। इस एक ही पंक्ति को कई-कई बार दोहराते हुए वासवा नन्द इतना मगन हो जाता कि अक्सर उसे ध्यान ही नहीं रहता कि डायमण्ड ब्लैड उसके हाथ में है और उसे तो मे-फ्लावर के ब्लैंक काटने हैं। स्टूल से उठकर पूरे हाव-भाव के साथ तन्मय मुद्रा में गीत गाते वासवानन्द को देख पूरी शाॅप में मशीनों का शोर ‘चल मन, तू चल मन प्रेम भवन की ओर’ के स्वर में दब जाता। युवा कारीगरों का समवेत स्वर में गूंजता कोरस वासवा नन्द को चेतना अवस्था में वापिस ले आता। वासवानन्द की प्यार और खीझ भरी गालियों पर शाॅप में हंसी और हो-हल्ले का शोर गूंजने लगता। स्टाॅफ-रूम में बैठे सुपरवाईजर, कार्यवेक्षक और उनसे गप लड़ाता फोरमेन ही नहीं बल्कि कहीं अपने कमरे में बैठा कोई अधिकारी भी जान जाता कि अपनी प्रिया कैकयी से भेंट करने के लिए दशरथ महाराज निकल पड़े हैं। हंसी और खिलखिलाहटों से दोहरे हो रहे युवा कामगारों का वासवा नन्द के प्रति आदर भाव उसकी गालियों को सुनने के बाद यथावत बना रहता। तभी कोई अपनी मशीन को छोड़कर दौड़ता हुआ वासवा नन्द केे पास पहुॅचता और उससे रावण-अंगद संवाद सुनाने की जिद करने लगता। कभी मन हुआ तो सुना दिया वरना सिर्फ कहने वाले को घूरते हुए ही वह चुपचाप अपने काम पर लग जाता लकिन युवा कारीगरों का हुजूम मस्ती जिनके सर पर सवार हो चुकी होती, उसके पास पहुॅच कर जिद करने लगता। वे सारे के सारे वासवा नन्द को सुनने की इच्छा रखते हैं या यूं ही चुहल कर रहे हैं, उसे शक होता क्यों कि उसी वक्त उनमें से कोई न कोई तेल भीगी जूट सामने की मशीन पर बाइनो 8 गुणा 30 के ओ जी लेन्स की ग्राईडिंग कर रहे नाटे कद और चिकनी खोपड़ी वाले रतिराम के दे मारता। बस फिर क्या, रतिराम की गालियों की लड़ी उसकी तीखी आवाज में मशीनों के शोर पर भी भारी पड़ने लगती।
‘‘ओये क्या हो गया तुझे ?’’ वासवानन्द घुड़कता।
‘‘अरे ये तोहार चैला लोग मादर चोद जूट मारत है।’’
रतिराम की मासूमियत पर सभी खिलखिलाते। तड़ाक से तभी तेल में भीगी जूट का गोला सा फिर आता और भिन्नभिनाते रतिराम के कंधे पर पीठ में या टांड पर अपना निशान छोड़ जाता। प्रतिक्रिया स्वरुप रतिराम की तिलमिलाहट पर हुजूम ही नहीं मिलिंग मशीन पर टैंक के अपर प्रिज्म की थिकनेस कम करते और हर वक्त शान्त बने रहने वाल वासवानन्द के हमजोली भूप नारायण के होठों पर हल्की सी हंसी थिरक जाती। चेलों की बजाय गुरु को ही कोसते हुए वासवानन्द के प्यार भरी झिड़क के साथ वह मुस्कराने लगता। भीड़ के बीच से तेल-भीगी जूट मारने वाले को पहचानना वासवानन्द के लिए कोई कठिन बात न होती। हर एक की फितरत को गहराई तक जानने वाला वासवानन्द तो भी उस बदमाश को टोकने से सिर्फ इसी वजह से रोक लेता कि उसके ऐसा करते ही कोई दूसरा एक और तेल भीगी जूट इसीलिए जड़ सकता है कि वासवानन्द का अनुमान गलत हो जाये, लिहाजा उनके हंसी खेल में वह भी शामिल हो जाता। कभी कभी मामला कुछ ज्यादा बढ़ जाता और रतिराम की गालियां नये से नये संबंधों को रच रही होती तो वासवानन्द वहां से उठ जाता और किसी एक की पीठ पर धौल जमा रफिंग रूम से बाहर निकल गैलरी को पार कर, स्टाफ रूम से लगे स्लाइसिंग रूम में ग्लास-ब्लाक काट रहे चाल्र्स के पास पहुॅच जाता।
*****
ब्रिटिशों के भारत आगमन के दौर में ही चार्ल्स ऑरेज का दादा भारत आया था। वह कोचवान था और अपने पूरे परिवार के साथ भारत पहुॅचा था। अपने एक मात्र पुत्र और पत्नी के साथ पहुॅचा कोचवान ज्यादा समय जिन्दा न रहा, बेटे के हाथों में घोड़ो की रास थमा जब वह इस दुनिया से चला गया तो उसके कुछ ही दिनों बाद उसकर पतनी मारिया भ न रही। अकेले रह गये चाल्र्स आरेज के पिता ने अपने एकान्त को काटने के लिए एक भारतीय युवती से विवाह कर लिया जो तीसरे पुत्र के जन्म के वक्त ही इस दुनिया से विदा हो गयी। पिता के काम पर निकल जाने के बाद चाल्र्स और उसके दोनोें छोटे भाई दिन भर अनाथों की तरह इधर-उधर घूमते- आम, लीची और अन्य फलों के बगीचों से फल चुराते। अपनी जवानी के दौर में चार्ल्स ने अपने समय के तमाम भारतीय युवकों की तरह वो सारी टुच्चयी की जिन्हें साधारण गरीब परिवार के बच्चे करते ही। गौरा-चिट्टा रंग, नीली आंखें और चेहरे पर योरोपीय ताजगी में लिपटे शासकीय रुआब और भाषा में ब्रिटिश अकड़ को देखकर साधारण गरीब आदमी ही नहीं, पुलिस विभाग के लोग भी चाल्र्स पर कभी सीधे हाथ न डालते। यही वजह थी कि अपनी टुच्चइयों के दम पर वह अपने दौर का दादा हो गया। वासवानन्द और चाल्र्स की दोस्ती, यूं कहा जाये कि नुनी से नुनी मिलाकर मूतने के दौर की दोस्ती थी। लेकिन कई बार चार्ल्स की ब्रिटिश अंग्रेजी को सुन-सुन कर उकता चुका वासवानन्द जनरल जेलेस्पी के प्रति अपने भीतर दबी घृणा और गुस्से को चाल्र्स पर झाड़ने लगता। तमाम अपनी ही तरह की हरकतों, आदतों के बावजूद चाल्र्स भले ही उसे अपनी तरह लगता पर उसके रूप, रंग, उसकी भाषा और उसके बदन से उठती बासी रोटी की सी गंध वासवानन्द को उसे अपने तरह का नहीं मानती। पर गोरखाली युवकों की तरह, जो उसके अंग्रेज होने भर से ही उसे अपना दुश्मन मानते, वासवानन्द को कभी मान्य नहीं रहा। बच्चपन के ऐसे ही दौर का साथी चार्ल्स कारखाने में भी साथ-साथ होने पर हर वक्त उसका दोस्त ही बना रहा।
-----------
लोथ बाबू ने जो कुछ पूछा वह उसकी स्मृतियों में दर्ज था। उसी वक्त, यानी उसके कुछ समय बाद से या न जाने कब से (वासवानन्द ठीक तरह से याद करके नहीं कह सकता) वह अपने इतिहास से टकराने को मजबूर हो गया। अतीत की इस यात्रा में वह जो कुछ जान पाया वह सिर्फ इतना ही था कि उसका जीवन कभी भी कुलीन नहीं रहा। पुट्ठों पर टल्ले लगे कपड़े और नाक सिकोड़ता हुआ वासवानन्द छांगरु, तिंकर के ढेरों बच्चों की तरह ही रहा। कारखाने में नौकरी लगने से पहले तक कभी उसने पेंट नहीं पहनी थी। चप्पलों की चप-चप उसने सिर्फ मां के पांवों की ही सुनी। वो भी उस वक्त जब वह किसी के शादी-ब्याह या भजन-कीर्तन के आयोजनों में किसी दूसरे के घर जाती होती वरना मेड़ों पर चलते हुए, खेतों में काम करते हुए, जानवरों को उजाड़ जाने से रोकते हुए फटे बिवाईयों वाले तलुवे जो दौड़ते हुए पीछे को उठते, स्मृतियों में दर्ज थे। बिचाईयों-सा फटा जीवन ही वासवानन्द का जीवन रहा। अपने अतीत से घिर जाने ओर उससे मुक्ति की भावना वासवानन्द को न जाने कहां से कहां ले गयी। बागेश्वर, लोहाघाट, तवाघाट, पिथोरागढ़, धारचूला, नारायण आश्रम, बुद्धी, छियालेख, गब्र्यांग, गुंजी, कुटी, कालापानी, छांगरु, तिंकर। हर जगह नाक सुड़कते, फटे टल्लों वाले बच्चों का बच्चपन उसे उद्वेलित भी करता और वहां से दूर भी भगाता। पहाड़ी ढलानों के ऊपर खिला आकाश बेचैन भी करता पर जीवन का कठिन संघर्ष परेशान भी। चपटी नाक, गोल चेहरा मां के चेहरे से उसके चेहरे पर चढ़ जाता पर लम्बे-लम्बे लटकते कान और उठा हुआ माथा, साथ ही टांगों का शरीर के अनुपात में कुछ ज्यादा ही लम्बा हो जाना उसे अपने पिता के करीब ले जाता।
-----------
लोथ बाबू ने जो कुछ पूछा वह उसकी स्मृतियों में दर्ज था। उसी वक्त, यानी उसके कुछ समय बाद से या न जाने कब से (वासवानन्द ठीक तरह से याद करके नहीं कह सकता) वह अपने इतिहास से टकराने को मजबूर हो गया। अतीत की इस यात्रा में वह जो कुछ जान पाया वह सिर्फ इतना ही था कि उसका जीवन कभी भी कुलीन नहीं रहा। पुट्ठों पर टल्ले लगे कपड़े और नाक सिकोड़ता हुआ वासवानन्द छांगरु, तिंकर के ढेरों बच्चों की तरह ही रहा। कारखाने में नौकरी लगने से पहले तक कभी उसने पेंट नहीं पहनी थी। चप्पलों की चप-चप उसने सिर्फ मां के पांवों की ही सुनी। वो भी उस वक्त जब वह किसी के शादी-ब्याह या भजन-कीर्तन के आयोजनों में किसी दूसरे के घर जाती होती वरना मेड़ों पर चलते हुए, खेतों में काम करते हुए, जानवरों को उजाड़ जाने से रोकते हुए फटे बिवाईयों वाले तलुवे जो दौड़ते हुए पीछे को उठते, स्मृतियों में दर्ज थे। बिचाईयों-सा फटा जीवन ही वासवानन्द का जीवन रहा। अपने अतीत से घिर जाने ओर उससे मुक्ति की भावना वासवानन्द को न जाने कहां से कहां ले गयी। बागेश्वर, लोहाघाट, तवाघाट, पिथोरागढ़, धारचूला, नारायण आश्रम, बुद्धी, छियालेख, गब्र्यांग, गुंजी, कुटी, कालापानी, छांगरु, तिंकर। हर जगह नाक सुड़कते, फटे टल्लों वाले बच्चों का बच्चपन उसे उद्वेलित भी करता और वहां से दूर भी भगाता। पहाड़ी ढलानों के ऊपर खिला आकाश बेचैन भी करता पर जीवन का कठिन संघर्ष परेशान भी। चपटी नाक, गोल चेहरा मां के चेहरे से उसके चेहरे पर चढ़ जाता पर लम्बे-लम्बे लटकते कान और उठा हुआ माथा, साथ ही टांगों का शरीर के अनुपात में कुछ ज्यादा ही लम्बा हो जाना उसे अपने पिता के करीब ले जाता।
