c
![]() |
चित्र सौजन्य : Hans-Joachim Koch - https://www.deutschefotothek.de/documents/obj/90080184, CC BY-SA 4.0, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=157663582
|
प्रथम विश्व युद्ध के बाद मास्को विश्व विद्यालय में पढ़ाई की। रूसी कवि मायोकोव्स्की और लेनिन के विचारों से प्रेरित हुए।
("विश्व कविता श्रृंखला " के अंतर्गत प्रस्तुत है तुर्की के प्रसिद्ध कवि नाज़िम हिक़मत (1902--1963) की कविताएं।
हमारे लिए इनका हिन्दी में अनुवाद चन्द्रनाथ मिश्र ने किया है।)
कैसी आजादी
तुम अपनी आंखों के उजाले
और अपने हाथों की मेहनत
को बर्बाद कर रहे होते हो,
जब दर्जन भर
लोगों की उस रोटी
के लिए आटा गुंधते हो,
जिसका एक भी निवाला
तुम्हें हासिल नहीं होना है.
तुम आज़ाद हो
अपने आप को
गुलाम बनाने के लिए.
तुम आज़ाद हो
अमीरों को
और अमीर बनाने के लिए.
पैदा होने के साथ ही
खड़े कर दिए जाते हैं
तुम्हारे चारों ओर
ऐसे कारखाने,
जो गढ़ते हैं झूठ और झूठ,
इतना झूठ
जो तुम्हारे पूरे जीवन के लिए
पर्याप्त होता है.
तुम अपनी महान आजादी
के आगोश में
अपनी कनपटी पर
उंगली रख कर सोंचो,
क्या तुम्हारी अंतरात्मा भी उतनी ही आज़ाद हैं.
तुम्हारा सर झुका होता है
जैसे उसे गर्दन के नीचे से
आधा काट दिया गया हो.
तुम्हारे हाथ लंबे होकर
झूल रहे होते हैँ
और तुम बेरोजगार होने कि आजादी के साथ मस्ती में
लम्बे लम्बे डग
भर रहे होते हो,
तुम अपने देश से
प्यार करते हो,
अपनी सबसे नजदीकी
और कीमती चीज की तरह.
लेकिन एक दिन,
(उदाहरण के लिए),
तुम्हें पता चलता है
कि उसको
अमेरिका को बेच दिया गया.
और साथ ही तुम्हें भी,
तुम्हारी महान आज़ादी के साथ.
फिर तुम बस
एक 'एयर बेस' भर बने रहने की आज़ादी
के हकदार रह जाते हो.
तुम ऐसी घोषणा कर सकते हो
कि इंसान को एक औजार,
एक संख्या, एक लिंक
की तरह नहीं
बल्कि एक मनुष्य की तरह
जीने देना चाहिए.
लेकिन इसके तुरंत बाद
तुम्हारे हाथों में हथकड़ियां होगी.
इसके बाद
तुम गिरफ्तार होने,
जेल जाने,
यहां तक की फांसी पर
लटकने के लिए भी आजाद होगे.
तुम्हारी जिंदगी के समक्ष
कोई लोहे, लकड़ी
या लिली के फूलों का
पर्दा नहीं है.
तुम्हारे सामने अलग से
आजादी को चुनने का
प्रश्न या जरूरत नहीं.
बल्कि तुम वास्तव में
नैसर्गिक रूप से आजाद हो.
लेकिन ऐसी आजादी अभी
सितारों के नीचे
एक उदास सपने की तरह है.
( Taner Baybars के अंग्रेजी अनुवाद 'A sad state of freedom' से प्रेरित.)
जिंदगी
जिंदगी जीना कोई मजाक नहीं है
तुम्हें जिंदगी बहुत गंभीरता से जीनी चाहिए
एक गिलहरी की तरह,
मेरा मतलब है,
ऊपर नीचे क्या है,
इसे बिना सोचे,
मेरा मतलब है जिंदगी जीना तुम्हारा
संपूर्ण व्यवसाय होना चाहिए.
जिंदगी जीना कोई मजाक नहीं है
तुम्हें जिंदगी बहुत गंभीरता से जीनी चाहिए
इतनी गंभीरता से और इस हद तक
जैसे तुम्हारे हाथ पीछे बंधे हो
और तुम्हारी पीठ दीवार से लगी हो,
--
या किसी प्रयोगशाला मे,
सफ़ेद कोट और सुरक्षित ऐनक पहने ,
तुम लोगों के लिए अपनी जान दे सको,
उन लोगों के लिए
जिनके चेहरे तुमने कभी देखे भी ना हो,
बावजूद इसके तुम जानो
की जिंदगी सबसे वास्तविक और खूबसूरत चीज है.
मेरा मतलब है तुम्हें जिंदगी इतनी गंभीरता से जीनी चाहिए,
जैसे उदाहरण के लिए,
सत्तर साल की उम्र में भी
जैतून का पौधा लगाओ-
अपने बच्चों के लिए नहीं,
बल्कि इसलिए कि हालांकि तुम मौत से डरते हो
फिर भी तुम्हारा इसमें विश्वास नहीं,
क्योंकि जिंदगी का वजन, मेरा मानना है ,
इस ख्याल से कहीं भारी है.
( Randy Blasing और Mutlu Konuk के अंग्रेजी अनुवाद On Living से प्रेरित)
(1).jpeg)
No comments:
Post a Comment